netball

KHELNEWZ JAANJGIR CHAMPA DESK उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का नेटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने जिले में किया गर्मजोशी से स्वागत

आज नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने जांजगीर-चांपा जिले में उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव का एसोसिएशन की तरफ से उनके जिले के प्रवास के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए जाने पर मंत्री जी के प्रति नेटबॉल एसोसिएशन एवं खिलाड़ियों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, साथ ही श्री साव जी के संज्ञान में यह भी लाया गया कि नेटबॉल खेल से 16 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है।

इस दौरान महासचिव श्री राठौर ने बताया कि नेटबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि एक साथ 16 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में नेटबॉल खेल के निरंतर विकास एवं खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी सुनील आदित्य ने भी उपमुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आभार जताया. श्री अरुण साव जी ने इस दौरान आश्वासन दिया कि 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author