छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ‘ईस्टर्न स्लैम (ASF सिल्वर स्टेटस – 5 स्टार इवेंट) का आगाज राजधानी के बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आज हुआ। जिसमे देश-विदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने पहले ही दिन उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस. एस. बजाज (अध्यक्ष, जेएसपीएल), डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन एवं शरद शुक्ला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
प्रमुख क्वालिफिकेशन मैचों के परिणाम ये रहे
BU11 वर्गआरुष सरकार ने रियांश कुमार को 11-6, 11-8, 11-4 से हराया। अभिक नायक ने अबीर रोपेरिया को 11-3, 11-2, 11-7 से हराया। ह्रिधान कान्हे ने मितांश शर्मा को 11-7, 11-5, 11-4 से हराया। राम गर्ग ने यशवीर चौधरी को 3-11, 11-7, 9-11, 11-2, 11-4 से हराया। इवान दुबे ने के. अयांश सागर को 12-10, 11-1, 2-11, 5-11, 11-5 से हराया।

BU17 वर्गअनामेय रुंगटा ने अहम यादव को 9-11, 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। अधिराज अग्रवाल ने केशवम अग्रवाल को 11-0, 11-2, 11-0 से हराया। सिद्धार्थ रामदास ने अतुल्य शुक्ला को 11-1, 11-4, 11-1 से हराया। दिव्याम उपाध्याय ने आर्यावीर यादव को 11-4, 11-0, 11-5 से हराया। मितुल शर्मा ने अबीर खुल्लर को 11-9, 7-11, 12-10, 11-6 से हराया।
BU15 वर्गशौर्य चांडक ने रियांश पसारी को 11-9, 11-9, 11-7 से हराया। अगस्त्य जैन ने विहान चामरिया को 11-3, 11-1, 11-8 से हराया। मयंक शर्मा ने सैराज भुटेकर को 11-4, 11-8, 11-8 से हराया। अर्जुन कनोडिया ने तन्मय कंवर को 11-1, 11-3, 11-3 से हराया।
