Squash

KHELNEWZ RAIPUR DESK ईस्टर्न स्लैम स्क्वैश चैंपियनशिप के पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए संपन्न

ईस्टर्न स्लैम (ASF सिल्वर स्टेटस – 5 स्टार इवेंट) के पांचवें दिन सेमीफाइनल एवं प्लेसमेंट मुकाबले खेले गए। कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जिन्होंने दर्शकों को अंत तक रोमांचित रखा।

GU-11 (सेमीफाइनल)

समीक्षा सुगुमार [1] (कर्नाटक) ने इनाया अंद्राबी [5/8] (राजस्थान) को 11-9, 11-8, 11-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।गौरवी अजमेरा [2] (राजस्थान) ने अविशा अग्रवाल [3/4] (जम्मू-कश्मीर) को 11-3, 10-12, 11-9, 11-9 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।

BU-11 (सेमीफाइनल)

रुद्रांश प्रभाकर [3/4] (दिल्ली) ने विराज वाधवानी [2] (महाराष्ट्र) को 11-3, 11-8, 11-6 से हराया।युवान वर्मा [5/8] (राजस्थान) ने शीर्ष वरीय अगस्त्य उप्पल [1] (दिल्ली) को 14-12, 6-11, 11-4, 12-10 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।GU-17 (सेमीफाइनल)सान्वी कलंकी [1] (मध्य प्रदेश) ने फाबिहा नफीस [5/8] (उत्तर प्रदेश) को 11-7, 11-3, 11-5 से हराया।आद्या बुधिया [2] (जम्मू-कश्मीर) ने वसुंधरा नांगरे [3/4] (महाराष्ट्र) को 11-4, 12-10, 12-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

BU-17 (सेमीफाइनल)

आर्यमान सिंह [5/8] (कर्नाटक) ने हर्षल राणा [2] (हरियाणा) को रोमांचक पांच गेमों के मुकाबले में 11-8, 11-7, 10-12, 9-11, 11-6 से हराया।श्रेयांश झा [1] (महाराष्ट्र) एवं शिवेन अग्रवाल [5/8] (तमिलनाडु) के मुकाबले का परिणाम समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुआ।

GU-19 (सेमीफाइनल)

उन्नति त्रिपाठी [1] (उत्तर प्रदेश) ने दिवा शाह (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-6, 11-8 से हराया। देवाश्री अरोड़ा (हरियाणा) ने व्योमिका खंडेलवाल [2] (तमिलनाडु) को 11-8, 11-4, 9-11, 11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

BU-19

(सेमीफाइनल) युशा नफीस [1] (उत्तर प्रदेश) ने जिनांश जैन (छत्तीसगढ़) को 11-3, 11-2, 11-2 से पराजित किया।सुभाष चौधरी [2] (राजस्थान) ने अर्जुन मोरे [3/4] (महाराष्ट्र) को 11-6, 11-9, 7-11, 11-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

प्लेसमेंट मुकाबलों के प्रमुख परिणाम

GU-11: अवनि नंदल (हरियाणा) ने साइना यादव (हरियाणा) को तथा अमृथा कुंडावे (गोवा) ने अनाइशा साहू (जम्मू-कश्मीर) को हराया।

BU-11:

कंधा स्वामी (तमिलनाडु) ने आरुष सरकार (हरियाणा) को तथा आयांश कोल्टे (महाराष्ट्र) ने वंश राठी (तमिलनाडु) को पांच गेमों के रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।GU-17: आरिका मिश्रा (महाराष्ट्र) एवं ब्रिया शर्मा (जम्मू-कश्मीर) ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

BU-17:

साविर सूद (चंडीगढ़) ने मिहिर बोपाना (तमिलनाडु) को पांच गेमों में हराया, जबकि छत्तीसगढ़ के रेयांश कुलश्रेष्ठ ने सहर्ष शाहरा (मध्य प्रदेश) के रिटायर्ड होने पर जीत दर्ज की।

GU-19:

साहाना कलैवानन (तमिलनाडु) और छवि सारण (राजस्थान) विजयी रहीं।BU-19: युवादित्य जैन (दिल्ली) एवं मेय्यप्पन पी (तमिलनाडु) ने अपने मुकाबले जीते।

GU-13:

शारन्या ठाकुर (मध्य प्रदेश) और सनावी तिडके (कर्नाटक) विजयी रहीं। सनावी ने 19-17 के रोमांचक गेम के साथ मुकाबला अपने नाम किया।

BU-13:

निर्वाण पारिख (महाराष्ट्र) ने दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की, जबकि विहान चांदहोक (दिल्ली) भी विजयी रहे।

GU-15:

नंदिकाश्री कलैवानन (तमिलनाडु) एवं मोनोश्री राउत (असम) ने अपने मुकाबले जीते।

BU-15:

वेदांत अग्रवाल (जम्मू-कश्मीर) तथा ज़े जुन शिए (सिंगापुर) विजयी रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author