10 जनवरी को मुम्बई में आयोजित एक दिवसीय इन्टरनेशनल बोर्ड तैराकी प्रतियोगिता में राजधानी की तैराक अद्विका सिंह ने अन्डर-9 वर्ग के 50 मी. फ्री स्टाईल गोल्ड, 50 मी. बैंक स्ट्रोक गोल्ड, 50 मी. बटर फ्लाई सिल्वर मेडल के साथ-साथ बेस्ट स्विमर आवर्ड जिता है।
स्विमींग फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 9 व 10 जनवरी को मेन्गलोर करनाटक में आयोजित ओपन वाटर स्विमींग काम्पिटिशन के ओपन वर्ग 10 की. मी. मे शगुन सिंह 5 वा, अन्डर 13 वर्ग 3 की. मी. में वेदा राव शिंदे व अन्नीका शर्मा 15 वा, अन्डर 11 वर्ग 1 की. मी. में सोना दास 6 वा,अन्डर- 11 बालक वर्ग मे विहान सिंह 14 वा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
एन.आई.एस. कोच प्रमोद फरिकार ने जानकारी दिया कि यहप्रतियोगिता समुद में होने के कारण समुद्री क्षेत्र के तैराको को इसका लाभ मिला. नई राजधानी के सेन्ध लेक व धमतरी के गंगरेल बांध आदि पर इसकी तैयारी कराई जाए तो निश्चित ही इस प्रतियोगिता पर छत्तीसगढ के तैराक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ा सकते है. तैराकी संघ की संरक्षक महापौर मीनल चौबे, अध्यक्ष डॉ. मनीष शुक्ला, सचिव नरसिंह फरिकार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए.
