Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में टोमन भारती ने जीता रजत पदक

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में चल रहे इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आज पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की ओर से भाग लेते हुए टोमन भारती ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वजन वर्ग की प्रतियोगिता में 110kg स्नैच 142kg क्लीन एंड जर्क कुल 252kg वजन उठाकर रजत पदक जीता.

टोमन वेटलिफ्टिंग का अपना नियमित अभ्यास जय सतनाम व्यायाम शाला गुढ़ियारी में अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग एवं अजय दीप सारंग के मार्गदर्शन में करते है. टोमन के इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, डॉ. रीता वेणु गोपाल, निदेशक शारीरिक शिक्षणडॉ. राजीव चौधरी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. सी. डी. आगासे, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला सभी ने टोमन तथा टीम कोच और मैनेजर को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *