Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल मे 753 खिलाड़ी हुए सम्मिलित

छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु 28 अप्रैल से 01 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 रायपुर मे किया गया।

उक्त चयन ट्रायल के अंतिम दिवस हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल विधा के खेल कौशल का ट्रायल लिया गया। चयन ट्रायल मे हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तिरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग खेल विधाएं सम्मिलित किया गया था, जिसमे हॉकी मे 284, तिरंदाजी मे 95, फुटबॉल मे 89, एथलेटिक्स मे 256 एवं वेटलिफ्टिंग मे 29 सहित कुल 753 बालक-बालिका खिलाडियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जायेगा। खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परिक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण व खेल कौशल के आधार पर विभाग द्वारा जारी की जाएगी। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल परिसर में निःशुल्क खेल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

शासन द्वारा चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, र्प्लेइंग किट एवं दुर्घटना बीमा जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चयन ट्रायल मे सम्मिलित सभी खिलाड़ियों को निः शुल्क भोजन, आवास व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के सफल आयोजन मे खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों का सफल योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *