Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK आयुष और शोभित के शतकों ने रेलवे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ को दिया ठोस शुरुआत

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का छठवां मैच राजकोट में रेलवे के विरुद्ध खेला जा रहा है. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 91 ओवरों में 1 विकेट खोकर 323 रन बना लिये हैं।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने लगातार तीन पारीयों में तिसरा शतक लगाते हुये 153 रन बनाये। छत्तीसगढ़ के लिये लगातार पारीयों में 3 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले आयुष चौथे बल्लेबाज बने। इससे पहले इयान कॉस्टर, सानिध्य हुरकत, संजित देसाई भी ये कारनामा कर चुके हैं।

उनके अतिरिक्त शोभित शर्मा ने भी शानदार शतक लगाते हुये नाबाद 135 रन बनाये। आयुष तथा शोभित के मध्य पहले विकेट के लिये रिकार्ड 274 रनों की साझेदारी हुयी, इसके पूर्व आयुष एवं सानिध्य हुरकत के मध्य 2020 में त्रिपुरा के विरुद्ध 238 रनों की साझेदारी हुयी थी.

मयंक वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद हैं। रेलवे की ओर से अंश यादव ने 1 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 323 रन बना लिये है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author