Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK अमनदीप ने जम्मु कश्मीर के खिलाफ अंतिम दिन बनाया 156 रन मुकाबला ड्रा पर हुआ समाप्त

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जम्मु तथा कश्मीर टीम के विरुद्ध खेला गया।चौथे दिन छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में मैच की समाप्ति तक 168.2ओवरों में 9 विकेट खोकर 505 रन बनाये तथा पारी घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने शानदार शतक लगाते हुये 156 रनों की पारी खेली उनके अतिरिक्त आशुतोष सिंह ने 90 रनों का योगदान दिया ।

आदित्य सरवटे ने 79 रन तथा अराफात खान ने 49 रनों का योगदान दिया.वहीं जम्मु एवं कश्मीर की ओर से वंशज शर्मा ने 3 विकेट, आकिब नबी तथा उमर नजीर ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी की बढत प्राप्त की। रवि किरण प्लेयर ऑफ द चुने गए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author