Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर महाविद्यालयीन स्क्वैश प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में यश और महिला वर्ग में अर्चिता रही विजेता

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में प्रगति महाविद्यालय द्वारा आयोजित अंर्तमहाविद्यालयीन स्क्वैश प्रतियोगिता का उद्घाटन आज प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर द्वारा किया गया। अंतर महाविद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन प्रगति कॉलेज के द्वारा इण्डोर स्टेडियम बुढापारा स्थित स्क्वैश हॉल में किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के द्वारा ऑलइण्डिया यूनिर्वसिटी स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिये महिला एवं पुरूष स्क्वैश टीम का गठन किया गया। पुरूष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी ने अतुल लुनिया को 11-03 और 11-05 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में विप्र कॉलेज के विदिक ने मंहत कॉलेज के कुणाल पॉल को 11-07 एवं 11-08 से हराया। पुरूष वर्ग का फाइनल मैच प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी और विप्र कॉलेज के विदिक के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज के यश सोनवानी ने 11-06, 09-11 और 11-08 से विप्र कॉलेज के विदिक को हराया।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच प्रगति कॉलेज के राखी साहू और शासकी संस्कृत कॉलेज के निधि डोंगरे के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज के राखी साहू ने 11-09 और 11-08 से जीत हासिल की। महिला वर्ग का फाइनल मैच शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय के अचिर्ता बेनर्जी और प्रगति कॉलेज के राखी साहू के मध्य हुआ जिसमें शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय के अचिर्ता बेनर्जी ने प्रगति कॉलेज के राखी साहू को 11-08 और 11-09 से हराया।

प्रगति कॉलेज के प्राचार्य द्वारा विजेता एवं उप-विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक राहुल साहू और उनकी टीम रही। इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ाधिकारी डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर, डॉ. रिंकु तिवारी, श्री शिव पाण्डे आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रगति कॉलेज के स्पोर्टस ऑफिसर डॉ. आदर्श मिश्रा ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author