अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट ( पुरुष ) प्रतियोगिता 29 दिसंबर से 01 जनवरी तक शासकीय महाविद्यालय अभनपुर में आयोजित किया गया. जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबंधित कई कॉलेजों ने भाग लिया.प्रतियोगिता में पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय भी भाग ले कर आज विप्र कॉलेज रायपुर के साथ फाइनल तक का सफर तय किया.

फाइनल मुकाबले में विप्र कॉलेज ने पहले बैटिंग कराते हुये 20 ओवर में 178 रन का स्कोर बनाये. जवाब में हरीशंकर कॉलेज 19 ओवर में 7 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिए। स्पर्धा में बेस्ट बॉलर का खिताब शशांक नेताम को दिया गया एवं बेस्ट बैट्समैंन कृतेश साहू रहे. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला, प्राचार्य डॉ ममता शर्मा, टीम के कोच विशाल जायसवाल, बीरेंद्र टंडन, राजेश जंघेल ने शुभकामनाएं दिए।
Please follow and like us:
