Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक संचालक पद पर मिली प्रतिनियुक्ति

अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर और छत्तीसगढ़ के खेल गौरव रुस्तम सारंग की खेल उपलब्धि एवं अनुभव को सम्मान देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री श्री अरुण साव ने श्री सारंग को सहायक संचालक के पद पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग में प्रतिनियुक्ति प्रदान किये है.

श्री सारंग ने उक्त जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए कहा कि बीते कुछ महीनों से अन्य दायित्वों के चलते खेल प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों से अलग था, जिससे छोटे खिलाड़ी निःशुल्क खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे.

मुझे पूरा यकीन है कि इस प्रतिनियुक्ति से खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षित कर सकूँगा, पुनः खेल प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए श्री सारंग ने सभी का आभार जताया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author