Basketball

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टेबल ऑफिशियल बने रोहित शर्मा एवं मोहम्मद अफ़रोज

युवा खेल प्रशासक, बास्केटबॉल कोच एवं रेफ़री रोहित शर्मा तथा मोहम्मद अफ़रोज़ को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (FIBA) द्वारा 31 अगस्त 2028 तक के लिए अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टेबल ऑफिशियल नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि के साथ दोनों अधिकारी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आधिकारिक रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

यह उपलब्धि विशेष इसलिए भी है क्योंकि रोहित शर्मा एवं मोहम्मद अफ़रोज़ शहर के पहले तथा छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टेबल ऑफिशियल बने हैं।मोहम्मद अफ़रोज़ लंबे समय से जिले में बास्केटबॉल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पिछले आठ वर्षों से भारतीय बास्केटबॉल संघ के राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने भी भारतीय बास्केटबॉल संघ के अंतर्गत नेशनल गेम्स सहित 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। खेल प्रशासन, प्रतियोगिता संचालन तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनके योगदान की व्यापक सराहना की जाती रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर, अमर परवानी, पीताम्बर गुप्ता, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ग्रेहवाल, इक़बाल अहमद ख़ान, आनंद सिंह, राजेंद्र तंबोली, राजेश प्रताप सिंह, सुमित उपाध्याय, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर राजपाल, प्रीतम दास, आलोक गुप्ता, विष्णु पांडेय, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र देशमुख आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author