Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में टर्मिनेटर, अटल बिहारी और साहिल क्रिकेट एकेडमी ने जीते अपने मुकाबले

स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में कल खेले गए पहले मैच में आई सी ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया और टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ब्लू को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

निर्धारित 20 ओवरों में टर्मिनेटर ने 237 रन बनाए, जिसमें आदि ने शानदार 106 रन तथा आयुष तोंडेकर ने 43 रन का योगदान दिया। आई सी ए की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए हन्नान कुरैशी ने 2 विकेट एवं सोहम सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आई सी ए की ओर से अनंत गुप्ता ने 32 एवं आदित्य ने 31 रन बनाए। वहीं टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज़ी में अमन एवं आर्यन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए. मुकाबले में टर्मिनेटर ने यह मैच 119 रन से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच टर्मिनेटर के कप्तान आदित्य बयडवाल रहे.प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में अटल बिहारी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए.

अटल बिहारी एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में भावी एवं सूर्य प्रताप सिंह ने 41-41 रन का योगदान दिया.यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी कुम्हारी की तरफ से गेंदबाजी में अयान ने 3 विकेट एवं अब्दुल महफूज़ ने 2 विकेट हासिल किए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 128 रन ही बना सकी. यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी में अब्दुल महफूज़ ने 43 रन की पारी खेली. अटल बिहारी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में पूरब यादव और अथर्व पांडेय ने 2-2 विकेट प्राप्त किये. अटल बिहारी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 18 रनों से जीता और मैन ऑफ द मैच अब्दुल महफूज़ रहे.

प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला स्टील सिटी भिलाई एवं साहिल क्रिकेट एकेडमी रायपुर के मध्य खेला गया.जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार 228 रन बनाये जिसमे आर्यन ने 107 रन और अनमोल सिंह ने 77 रन की पारी खेली. जवाब में स्टील सिटी की टीम सिर्फ 128 रन ही बना सकी. साहिल एकेडमी ने यह मैच 100 रनों से जीत लिया. आर्यन मैन ऑफ़ द मैच रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author