स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के आज पहले मैच में मास एकेडमी रायपुर और स्टील सिटी भिलाई के बिच भिड़ंत हुआ. स्टील सिटी भिलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन बनाए.
जिसमें वेदांत पाण्डेय ने 30 रन का योगदान दिया. मास क्रिकेट एकेडमी रायपुर की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अभिनव ने 3 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करमासहुए मास क्रिकेट एकेडमी रायपुर ने 17.2 ओवरों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया.

मास क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंशुमन ठाकुर ने 66 रन की पारी खेली, वहीं स्टील सिटी के तरफ से गेंदबाजी में कुमार कृतार्थ ने 2 विकेट प्राप्त किये.मास क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।मैन ऑफ द अंशुमन रहे. आज के दूसरे मुकाबले में जे पी एस क्रिकेट एकेडमी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आर के क्रिकेट एकेडमी भिलाई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए आर के क्रिकेट एकेडमी ने 140 रन बनाये. जे पी एस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में सुपर्ण मिश्रा ने 3 विकेट एवं आशु श्रीवास ने 2 विकेट हासिल किया. 141 रनो के इस लक्ष्य को जे पी एस क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और इस पारी में आशु श्रीवास ने 86 रन बनाते हुए मैन ऑफ़ द मैच रहे.
आज के तीसरे मैच में साहिल क्रिकेट एकेडमी ने मास क्रिकेट एकेडमी को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई. आज के चौथे मैच में जे पी एस क्रिकेट एकेडमी ने टर्मिनेटर रेड क्रिकेट एकेडमी को हराया.
