स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में आज टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने अपने लीग के तीसरे मैच में सिओन क्रिकेट एकेडमी को हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया. इससे पहले टॉस जीतकर टर्मिनेटर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट में 215 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया.

जिसमे महत्वपूर्ण योगदान टर्मिनेटर के कप्तान आदित्य बेडवाल ने 87 एवं आरव राज ने 77 और अजान आलम ने 32 रन का योगदान दिया.सिओन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में रोहन देवदास ने 3 विकेट प्राप्त किये. 216 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिओन अकादमी केवल 34 रनो पर आलआउट हो गयी. टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी में आर्यन ने 3 एवं अज़ान आलम ने 2 विकेट लिए. यह मैच टर्मिनेटर ने 181 रनो के बड़े अंतर से मैच जितकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया. मैच के मैन ऑफ़ द मैच आदित्य बैड़वाल रहे.
आज के दूसरे मैच में टर्मिनेटर महासमुंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवरों में 144 रन बनाए, जिसमें वेंकटेश यादव ने 33 एवं सत्यम वर्मा ने 31 रन का योगदान दिया.मास क्रिकेट एकेडमी रायपुर की ओर से शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अभिनव ने 5 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मास क्रिकेट एकेडमी रायपुर ने 14 ओवरों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया.
एकेडमी की ओर से अंशुमान ठाकुर ने 59 एवं देवाशीष 52 रन बनाए. वहीं टर्मिनेटर के तरफ से गेंदबाजी में यशश्व एवं अनुराग ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. मास ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। मैन ऑफ द अभिनव रहे.आज के तीसरे मुकाबले में यंग स्टार क्रिकेट क्लब कुम्हारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

नायडू क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 रन बनाये. यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में अब्दुल महफूज़ ने 4 विकेट एवं परितोष कोडोपी ने 3 विकेट हासिल किया.58 रन के इस लक्ष्य को यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने बिना किसी नुकसान के प्राप्त कर लिया और इस पारी में आर्यन दुबे ने 39 रन बनाये. मैन ऑफ़ द मैच अब्दुल महफूज़ रहे. आज के चौथे मैच में साहिल क्रिकेट एकेडमी ने टर्मिनेटर एकेडमी महासमुंद को हराया.
