Football

KHELNEWZ RAIGARH DESK जिला फुटबॉल संघ की जूनियर बॉयज टीम इंटर डिस्ट्रिक स्पर्धा हेतु कोरबा रवाना

छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक जूनियर बॉयज स्टेट चैंपियनशिप कोरबा के एनटीपीसी में 30 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित है। जिसमें जिले का पहला मुकाबला नारायणपुर से 30 जुलाई को खेला जाएगा. जिले की 18 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है।

चयन प्रक्रिया द्वारा 24 जुलाई को जिला संघ द्वारा ट्रायल लिया गया था. जिसमें सलेक्शन कमेटी शारदा सिंह गहलोत, विजेंद्र यादव, आकाश विश्वास द्वारा 18 खिलाड़ियों को चयन किया गया. जिले की टीम में कनिष्क चौहान, अंशुल तिर्की, सौमिल केवट, हर्ष बरेठ, दिव्यांशु सिंह, भावेश सोनी, जेकब लकड़ा, धैर्य निषाद, उज्ज्वल सारथी, जोयल लकड़ा, लोकेश बरेठ, नेवेल लकड़ा, आयुष नेताम, सोहम बाग, सौरभ सांडेय, विकास मानिकपुरी और टीम के कोच संतोष यादव और मैनेजर संजय ठाकुर है ।

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी कैलेंडर के आधार पर सभी कैटेगिरी के चैंपियनशिप जिले में आगामी समय में निर्धारित है. सभी क्लबों एवं एकेडमी को श्री चटर्जी ने प्लेयर्स का सेट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पूरा करने का आग्रह किये. यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ सचिव संजय ठाकुर ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author