Sport News

KHELNEWZ RAIGARH DESK खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस लीग रोड साइक्लिंग स्पर्धा जिले में हुआ आयोजित

विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) के उपलक्ष्य में 1 से 15 जून तक खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस लीग रोड साइक्लिंग आयोजित की जा रही है. जिसके अंतर्गत जिले के ओरड़ा रोड में रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों की 100 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया.

सब जूनियर गर्ल्स

प्रथम – श्रीति प्रधान द्वितीय – जानकी सिदारतृतीय – जानकी पटेल

जूनियर गर्ल्स

प्रथम – प्रीति साहू द्वितीय – ज्योति साहू तृतीय – आकांक्षा बीसी

सीनियर महिला (Women Elite)

प्रथम – सुश्री पूनम राजभर द्वितीय – सुश्री ममता तृतीय – सुश्री आरती

यह आयोजन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं जिला एसोसिएशन के तत्वावधान में 11 जून को संपन्न हुआ। कार्यक्रम साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव वी. आर. चन्नावर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला प्रभारी देवअवतार चौधरी, देवप्रकाश वर्मा, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, शशांक देशमुख, अभिनव सतपथी, राहुल वैष्णव, मेनका यादव एवं श्रीमती मंजू पटेल सहित सभी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author