netball

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिले में नेटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन हुआ संपन्न, आयु वर्ग 14 व 17 की टीमों का हुआ गठन

जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। उक्त ट्रायल में लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया क्षेत्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं खेल कौशल के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले की 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालक एवं बालिका नेटबॉल टीमों का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष सचिन मसीह, सचिव स्वप्निल चुनेकर, अजय राही, संतराम यादव, लक्ष्मीकांत साहू एवं शशांक गोस्वामी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *