Kabaddi

KHELNEWZ MUNGELI DESK सेंट जेवियर्स स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर-II कबड्डी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-II प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालयों की 64 टीमों ने भाग लिया था।

दुर्ग के मदर्स प्राइड हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में यह स्पर्धा आयोजित हुआ था. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक विद्यालय की कबड्डी टीम दो बार स्वर्ण पदक एवं तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी है। विजेता टीम में शुभांगी भद्रे, आकांक्षा रे, आलिया रे, समृद्धि बैरागी, आस्था शर्मा, वंशिका गर्ग, काव्या दिवाकर, सृष्टि गोयल, हेमानी गायकवाड़, अग्रिमा तिवारी एवं देविष्का जोशी शामिल रहीं।

टीम के कोच संतराम यादव, मैनेजर स्वप्निल चुनेकर एवं श्रीमती मनोरमा शुक्ला का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, प्राचार्य शुभेंदु मंडल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author