Sport News

KHELNEWZ MUNGELI DESK राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक

17वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 12 जून तक जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया.

प्रतियोगिता में जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के सब जूनियर बालक वर्ग के 46 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में जलेश्वर महिलांगे ने रजत पदक, 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज ने रजत पदक , 30 से 33 किलोग्राम भार वर्ग में आशिष सिंह ने कांस्य पदक , 35 से 37 किलोग्राम वर्ग में मयंक लहरे ने कांस्य पदक, 40 से 43 किलोग्राम भार वर्ग में संतदास ने कांस्य पदक जीते।

सभी खिलाड़ी विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. जिला टीम के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व मैनेजर सुधीर राजपूत थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव सुबोध कुमार सिंह, संरक्षक विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सूर्यकान्त शर्मा, युगल राजपूत, ओमप्रकाश वंदे, इतवारी कुर्रे आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author