जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वधान में एक दिवसीय आयु 13 वर्ष, 15 वर्ष एवं 17 वर्ष जिला रैंकिंग बालक टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर को खेल केंद्र लोरमी में आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल उपाध्यक्ष मुंगेली जिला टेबल टेनिस संघ, विशिष्ट अतिथि नितेश अग्रवाल संघ के संरक्षक, आयोजन प्रमुख सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मुकेश सिंह राठौर , निर्णायक हीरेन्द्र कुमार डहरिया व हामेश कुर्रे थे ।
13 वर्ष बालक वर्ग में
प्रथम स्थान- तुषारांशु ध्रुव द्वितीय – सागर टण्डन तृतीय – शिवम टंडन चतुर्थ – हिमेश कुमार पंचम – आद्विक ध्रुव छठवां – सुधीर कुमार सातवा- शेखर जोशी
15 वर्ष बालक वर्ग में
प्रथम स्थान- विकाश कुमार द्वितीय – विजय कुमार तृतीय – सोहन कुमार 17 वर्ष बालक वर्ग मेंप्रथम – विनय कुमार द्वितीय – जितेंद्र कुमार साहू
स्पर्धा में सभी विजेताओं को ट्रॉफी, टेबल टेनिस बैट, बॉल, मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

