Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK जिला हैंडबॉल संघ के 05 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

जिला हैंडबॉल संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि महासमुंद में विगत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के आधार पर 05 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित बालिका खिलाड़ियों में ट्विंकल यादव, अमीना खातून, प्रगति महंती, शिखा नायक, सिमरन जोगी चयनित हुई.

सभी खिलाड़ी 06 से 09 नवंबर तक कांकेर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालिका 17 वर्ष प्रतियोगिता में जिले की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे.. इस अवसर पर योगेश्वर राजू सिन्हा एवं प्रदीप चंद्राकर ने चयनित सभी हैंडबॉल खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दिए.

विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग, रेखराज शर्मा संचालक समग्र शिक्षा विभाग, सुश्री अंजलि बरमल सहायक जिला कीड़ा अधिकारी, लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती हीना ढालेंन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सैयद इरफान अली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author