जिला हैंडबॉल संघ के 02 खिलाड़ियों का चयन 54वी सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप भिलाई के उपरांत राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि 15 से 20 दिसंबर तक कोलकाता में भाग लेने हेतु रवाना हो चुके हैं।
जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सुमित सिंह रामगढ़िया, आदित्य चंद्राकर शामिल हैं। छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम कोच के रूप में सीआईएसएफ के आनंद एनएस, मैनेजर एम प्रभास एवं विजय बहादुर को नियुक्त किया गया है।

चयनित सभी खिलाड़ियों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर, छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव समीर खान, एम सुरेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक बीडी करुपति, प्रशिक्षक राजेश सरकार, रामप्रताप गुप्ता आदि ने बधाई दिए.