Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल स्पर्धा में जिले से सात खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला हैंडबॉल संघ के 07 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. जिला संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि विगत दिनों जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर जिले से 07 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में बालक 14 वर्ष में अर्हम अली, प्रिंस ध्रुव, जीशान अहमद, यश साहू, मुदस्सीर खान, सक्षम शर्मा. बालिका वर्ग से इंशा फातिमा. सभी खिलाड़ी जिले की ओर से 05 से 10 जनवरी तक राजस्थान ( चित्तौड़गढ़) में राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

सभी खिलाड़ियों को शहर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ, इंद्रजीत सिंह खालसा, विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग, सुश्री अंजलि बरमाल सहायक जिला कीड़ा अधिकारी, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *