Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के 8 खिलाड़ीयो का हुआ चयन

44वीं सब-जूनियर एवं 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित है। चयनित खिलाड़ियों में जिले से सीनियर वर्ग में राहुल कुर्रे, लक्ष्मी चंद्राकर, दामिनी वर्मा, सब जूनियर खिलाड़ियों में गीतांजलि साहू, सविता जोशी, ढालेंद्र यादव, सागर चंद्राकर, जीतू ध्रुव शामिल है.

टीम मैनेजर मोहन राव कोच रणविजय तथा सब जूनियर प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी जिले से शामिल है। नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शामिल होने पर खिलाड़ियों को विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बादल मक्कड़, छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाय. राजाराव, श्यामल बैनर्जी, आनंद साहू, अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ पंकज चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक, अंकित जैन सचिव जिला संघ, विनय भारद्वाज, भूषण साहू, गजेन्द्र यादव, लोकेश साहू, नरेश चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर आदि ने शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author