Sport News

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK नेशनल स्पोर्ट्स मीट भुवनेश्वर में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

चौथी नेशनल एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय (EMRS) स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया. जिसमें जिले के एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, शतरंज, कबड्डी एवं एथलेटिक्स में 11 पदक जीतने में सफलता हासिल किया। खिलाड़ियों ने इस जीत में 4 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक जीते हैं।

एकलव्य के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी चैंपियनशिप के 14 वर्ष बालक वर्ग में नमन मांझी ने इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 19 वर्ष बालक वर्ग में जयंत ठाकुर ने कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 19 वर्ष बालिका वर्ग में लिलिमा नाग ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक। 19 वर्ष बालक वर्ग में योगेश नाग एवं टुकेश कमार ने टीम इवेंट में रजत। 14 वर्ष बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में नमन मांझी, दिगंबर नेताम एवं उदित नारायण भोई ने कांस्य पदक।

19 वर्ष बालक वर्ग व्यक्तिगत इवेंट इंडियन राउंड में योगेश नाग ने कांस्य पदक। 14 वर्ष बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट में कुमुदनी दीवान, डिंपल दीवान एवं रिया दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। शतरंज टीम प्रतियोगिता में कुनाल ठाकुर ने स्वर्ण एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया।

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीते जिसमें जिले से कन्हैया ध्रुव एवं अक्षय विशाल शामिल रहे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुंदन लाल दीवान ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण द्वारा खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर का संचालन एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में किया जा रहा हैं, जिसमें प्रतिदिन अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने एवं पदक जीतने में सफलता मिल रहीं है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *