Archery

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले से 6 खिलाडी हुए चयनित

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 30 नवंबर तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया है। जिसमे बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

चयनित खिलाड़ियों में तोरण यादव, चांदनी साहू, जया साहू, डोमेश्वरी साहू, देविका साहू, नवलीन कौर इंडियन, कंपाउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल होंगे। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी आधुनिक इक्विपमेंट से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे.

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन होने एवं अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, प्राचार्य हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *