badminton

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में पूर्वंश, तेजस्विनी, हर्ष एवं देवांगी साहू बनीं विजेता

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा 26 एवं 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय सब जूनियर (बालक /बालिका) चयन ट्रायल वन विद्यालय के बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया गया. जिसके आधार पर राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता जो कि आगामी 11 नवंबर से नया रायपुर में आयोजित होना है उसके मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश मिलेगा।

जिले के बागबाहरा, सरायपाली, बसना, पिथौरा एवं महासमुंद विकासखंड से 45 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बालक 15 वर्ष से कम उम्र में महासमुंद के पूर्वान्श चंद्राकर विजेता बना एवं उपविजेता बागबाहरा के चिराग खान बने। इसी तरह 15 वर्ष से कम उम्र के बालिका वर्ग में बागबाहरा की तेजस्विनी राय विजेता बनी एवं बागबाहरा की ही दीवांगी साहू उपविजेता बनी। 17 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में महासमुंद के हर्ष शर्मा विजेता बना एवं तनमय साहू उपविजेता रहे। 17 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग में बागबाहरा की देवांगी साहू विजेता बनीं एवं महासमुंद की युक्ति उपविजेता रही।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों में योगेश सोनी, कमलेश चिन्दा, जगमीत राय, सरोज राय एवं सचिव घनश्याम सोनी द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author