Basketball

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK एशिया कप में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीत से की शुरुआत

FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से जिले की दिव्या रंगारी शामिल है। जिसने भारतीय टीम से पहला मैच खेला, इंडिया ने शानदार खेल खेलते हुए कड़े मुकाबले में ईरान को 70 – 67 अंकों से हराकर एशिया कप में जीत से शुरुआत किया।

एशिया कप में भारतीय टीम की पहले मैच में जीत हासिल करने पर टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, रोहित एवं उमा कांत, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, विनोद रंगारी, सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास आदि खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author