Sport News

KHELNEWZ KORBA DESK राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की टीम ने जीते 9 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक

वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में सोलन में 22 से 26 सितंबर तक जूनियर (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा , कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने वाले राज्य के 33 जूनियर वर्ग बालक बालिका खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग खेल की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में विभिन्न वजन वर्गो में भाग लिया।

राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी मुंगेली, रायगढ़ सहित विभिन्न जिलों के 33 खिलाड़ी एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान, ऑफिसियल प्रभात साहू, लोकिता चौहान, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू, वरुण बाग के साथ हिस्सा लिए।

कोरबा जिला- 2 स्वर्ण 2 रजत एवं 3 कांस्य कुल 7 पदकरजत गोयल – स्वर्ण आमीन खान – स्वर्ण सिद्धी सोनवानी- रजत एवं कांस्य पदकसुयश नामदेव – रजतमयंक सिंह – कांस्य आस्था गुप्ता – कांस्य

बलौदा बाजार जिला- 2 कांस्य कुल 2 पदक हरीश दुबे – कांस्य पदक सागर तुर्कर- कांस्य पदक

रायपुर जिला- 7 स्वर्ण 3 रजत 4 कांस्य कुल 14 पदक नैनसी महिलांगे – रजत एवं 2 कांस्य पदक अंसार अली – स्वर्ण भाविक गोयल – स्वर्ण सुरभि ताम्रकार – रजत सुमन साहू – स्वर्ण यशवंत कुर्रे – रजत एवं स्वर्ण असीम खान – रजत सान्निध्य – कांस्य गुरुवेंद्र साहू – कांस्य तन्मय पाठक – स्वर्ण

बिलासपुर जिला- 1 स्वर्ण 2 रजत 1 कांस्य कुल पदक 4मोनिका साहू – स्वर्ण हरिओम प्रसाद लोहार – रजतकान्हा गुप्ता – रजतरितिका साहू – कांस्य हरिओम बुनकर

प्रतिभागी रायगढ़ जिला- 1 रजत 3 कांस्य सहित 4 पदकअभिषेक सोनी – रजतवंशिका ठाकुर – कांस्य कृष पटेल – कांस्य अंश बंछोर – कांस्य धमतरी जिला- 1 कांस्य पदकनम्रता साहू – कांस्य खुशबू ध्रुव

प्रतिभागी सरगुजा जिला – 1 स्वर्ण 1 रजत कुल पदक 2आयुष सारथी – स्वर्ण संगीत सिंह – रजतशौर्य वर्धन सिंह – प्रतिभागी

मुंगेली जिला – 1 कांस्य पदक सोमू सोनकर – कांस्य

सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राजीव मूंदड़ा, प्रभात साहू, मनीष बाग, रघुनाथ नायक, सर्वर एक्का, स्वाति राजवाड़े, दुर्गेश पटेल, वेंकटेश दास मानिकपुरी, ममता सिंह, अशोक साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, लोकिता चौहान, मयंक डडसेना, रमेश साहू सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि ने शुभकामनाये दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *