वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश के सोलन में 22 से 26 सितंबर तक जूनियर (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने वाले राज्य के जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय एवं गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता में सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की स्पर्धाओं में राज्य के 33 बालक बालिका खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गो में भाग लेंगे।

इन्होंने बताया कि राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी मुंगेली, रायगढ़ सहित विभिन्न जिलों के 33 खिलाड़ी महासचिव आकाश गुरुदिवान, ऑफिसियल प्रभात साहू, लोकिता चौहान, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू, वरुण बाग के साथ हिस्सा ले रहे।
रायगढ़ अंश बंछोर, क्रिश कुमार, अभिषेक सोनी, वंशिका सिंह. कोरबा आस्था गुप्ता, सिद्धि सिंह सोनवानी, रजत गोयल, आमीन खान, सुयश नामदेव, मयंक सिंह. बलौदा बाजार हरीश दुबे, सागर तुरकर. बिलासपुर कान्हा गुप्ता प्वाइंट फाइट —89 किलोग्राम भार वर्ग में, रितिका साहू के 1—48 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका साहू, के 1 —48 किलोग्राम भार वर्ग में, हरिओम प्रसाद लोहार म्यूजिकल फॉर्म में, हरिओम बुनकर किकलाइट 51 किलोग्राम भार वर्ग में. रायपुर नैन्सी महिलांगे, सुरभि ताम्रकार, सुमन साहू, भाविक गोयल, अन्सार अली, यशवंत कुर्रे, गुरुवेन्द्र साहू, तनमय सिंह पोयाम, एम. डी. असीम खान, सनिध्य चौबे. धमतरी खुशबु ध्रुव, नम्रता साहू, संगीता सिंह, शौर्य वर्धन सिंह, आयुष सारथी. मुंगेली सोमू सोनकर.