भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत वाको इंडिया के तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 फरवरी तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में किया जाएगा।

जिसमें ईस्ट जोन से पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड , झारखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता को संपादित करने हेतु वाको इंडिया के द्वारा कोरबा के सीएमए एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन हुआ है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा आदि ने बधाई दिए.
