Kabaddi

KHELNEWZ KORBA DESK राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी स्पर्धा का भव्य उद्घाटन आज

25 वी राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष स्पर्धा उर्जाधानी के हसदेव खेल परिसर के लाल मैदान में आज से शुरू होने जा रहा है. राज्य कबड्डी संघ के मार्गदर्शन में कोरबा जिला एमेच्युर संघ द्वारा यह स्पर्धा आयोजित है.तीन दिवसीय लीग कम नॉक आउट स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से खिलाड़ी इस ओपन टूर्नामेंट में हिस्सेदारी कर रहे है.

आज उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति शाम 4 बजे लाल मैदान में रहेगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग सांसद व छत्तीसगढ़ कबड्डी के संरक्षक श्री विजय बघेल करेंगे.

अति विशिष्ट अतिथि में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर कोरबा ननि, गोपाल मोदी जिलाध्यक्ष भाजपा, नूतन सिंह राजपूत सभापति ननि, नरेंद्र देवांगन पार्षद, शशि कान्त बघेल अध्यक्ष राज्य कबड्डी संघ, प्रदीप यादव महासचिव छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ, सेवा राम साहू कोषाध्यक्ष राज्य कबड्डी संघ और हरीश नायक संरक्षक जिला कबड्डी संघ की खास उपस्थिति रहेगी.

स्पर्धा में पुरे राज्य से लगभग हज़ार की संख्या में खिलाड़ी व अधिकारियो का दल पहुंचा हुआ है. इस प्रतिष्ठित ओपन टूर्नामेंट के परफॉरमेंस के आधार पर खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ टीम में होता है. जो राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते है. राज्य व जिला संघ ने इस सम्बन्ध में तैयारियों को लेकर समुचित व्यवस्था किये है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *