भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर तक इंदौर में किया गया।
जिसमें वेस्ट जोन से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दमन दियू, गुजारात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 68 बालिका एवं महिला किकबॉक्सर ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा एवं सहायक प्रशिक्षक सर्वर एक्का, अमन सोनी, विशाल हियाल, सूरज साहू के साथ विभिन्न वजन वर्गों में अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे
रायपुर स्वर्ण – 02 भावना साहू , दिव्या अग्रवाल रजत -00कांस्य -04 अनु देवी काँवर, कोमल साहू , समिधा अग्रवाल, प्राची देवदास उत्कृष्ट प्रदर्शन दीप्ति साहू, ब्यूटी कुमारी प्रसाद
बिलासपुर स्वर्ण -02 अर्पिता साहू, परमेश्वरी कुमारी लोहार रजत – 03 देविका साहू , सुभद्रा कुमारी मेहता, सुभंगी ध्रुवे कांस्य – 08 प्रिया भोई, किरण साहू, तनु साहू, मोनिका साहू , सौम्या साहू, खुश्बू साहू, रुक्मणी लोहार , रूपाली साहू उत्कृष्ठ प्रदर्शन शिप्रा दत्ता, सरवी जुनेजा, डियाना पटेल, मानसी साहू, अदिति पांडे, ईशा सिंह, आराधना वर्मा, मनस्वी साहू, अंशिका श्रीवास्तव, जान्हवी यादव, आकांशा मार्कम, भारती साहू, भूमि देवांगन, पृथी कुमारी लाता, भावना पांडे, सोनम साहू

कोरबा स्वर्ण – 01 हर्षिता यादव रजत – 00कांस्य – 04 लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू , कर्रा तेजस्वानी उत्कृष्ट प्रदर्शन दिव्या कर्ष , मानसी यादव, नूतन तिवारी , सीधी सिंह सोनवानी , वि संभवी, वि ज्ञानवी, अंशिका चन्द्रा, माही जैसवाल
बलौदा बाजार स्वर्ण- 02 सीमा निषाद , शैली यादव रजत -01 अक्षरा गुप्ता कांस्य-02 अन्या मानिकपुरी, आरुषि देवांगन उत्कृष्ट प्रदर्शन विभूति नामदेव
सरगुजा स्वर्ण -01 स्वाति रजवाड़े रजत -00कांस्य -01 सोनिया सिंह उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनैना यादव, प्रीति पैकराबालोद कांस्य -01 वाणीरायगढ़ कांस्य-01 ममता सिंह उत्कृष्ट प्रदर्शन श्रावणी महापात्रा, वंशिका सिंह ठाकुर, सौम्या देवांगन
सभी विजयी खिलाड़ीयो का चयन मार्च में चेन्नई में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। साथ ही इन्हें स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव सहित खेलप्रेमियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं दिए है।