वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा के डी जाधव स्टेडियम नई दिल्ली में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित WAKO इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 8 खिलाड़ियों ने अलग अलग वजन वर्ग और इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की, किर्गिस्तान, सीरिया, इराक, इजिप्ट, अल्जीरिया ,पेलेस्टाइन जैसे देशों के खिलाड़ियों ने अपने दमखम, अनुशासन के साथ हिस्सा किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ीयो ने भारतीय दल की ओर से खेलते हुए कड़ी मेहनत के बल पर कुल 10 पदक अपने नाम किए।

जिसमे 4 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक जीते.कोरबा जिले के अभिषेक खांडेकर ने 1 स्वर्ण, 1 रजत रायपुर से तृती सिंह ने 1 स्वर्ण 1 कांस्य, श्लोक झा ने स्वर्ण, यथार्थ द्विवेदी ने स्वर्ण, राजकुमार ने रजत, सत्यम साहू ने स्वर्ण, सरगुजा की स्वाति रजवाड़े एवं आयुष सारथी ने रजत पदक जीता।
सभी प्रतिभागी एसोसिएशन के सचिव आकाश गुरुदिवान और प्रशिक्षक सर्वर एक्का के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दिए.
