खेलो इंडिया अस्मिता वेस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता इंदौर में हुआ था. जिसमे जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक एवं लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक जीता था.सभी विजयी खिलाड़ीयो का चयन मार्च में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है।

विजेता खिलाड़ियों ने आज कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत से छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा तथा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा के साथ सौजन्य भेंट की। जिलाधीश ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु हर संभव सहायता करने की बात कही और सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव आदि ने शुभकामनाएं दिए.
