छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण के तीरंदाजी खेल में खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कोंडागांव की खिलाड़ी सुशीला नेताम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार से श्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया. सुशीला कोंडागांव जिले की ग्राम बोटी कनेरा की निवासी है.
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई प्रेषित किया. सुशीला नेताम को वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार एवं सहायक खेल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए.
Please follow and like us:

