Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK सुभीत जोशी सॉफ्टबॉल वूमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी क्वीन बीज़

प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के द्वारा दो दिवसीय सुभीत जोशी सॉफ्टबॉल वूमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन 27 से 28 दिसंबर तक छीरपानी कॉलोनी मैदान में कराया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बिलापसुर, राजनांदगांव, कवर्धा के महिला खिलाड़ी सम्मिलित हुए है.

एकेडमी के सचिव राजा जोशी ने बताया कि क्वालीफायर के प्रथम मैच डायमंड वॉरियर्स विरूद्ध क्वीन बीस के बीच खेला गया जिसमे क्वीन बीस की टीम ने एकतरफा मात देते हुए तीन इनिंग के मैच में 08-00 से डायमंड वॉरियर्स की टीम को हराकर सीधा ग्रैंड फाइनल में प्रवेश किए.

एलिमिनेटर राउंड लेडी लायन विरुद्ध फीयरलेस फाइटर्स के बीच खेला गया यह मुकाबला बहुत टक्कर का चला दोनों ही टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया परन्तु लेडी लायन की टीम ने हिटिंग के मदद से स्कोर अपने तरफ किए और 09-07 बड़ी स्कोर यह मुकाबला जीत कर क्वालीफायर द्वितीय में प्रवेश किए और फीयरलेस फाइटर्स की टीम का चौथा स्थान रहा वही क्वालीफायर द्वितीय मैच लेडी लायन विरुद्ध डायमंड वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमे लेडी लायन की टीम ने एक तरफा मात देते हुए 05-01 से हराकर ग्रैंड फाइनल में प्रवेश किए जहां उनका सामना क्वीन बीस के साथ हुआ.

ग्रैंड फाइनल मुकाबले में क्वीन बीस की पिचर गंगासोना ने अपने अच्छे पिचिंग की मदद से लेडी लायन की टीम को शून्य पर रोक कर रखा रही और फाइनल मुकाबले में क्वीन बीस की टीम ने 05-00 से इस टूर्नामेंट का विजेता बने. इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भोली साहू को दिया गया जो बेमेतरा की खिलाड़ी है जिसने पूरे मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था वहीं बेस्ट पिचर गंगासोना, बेस्ट हिटर चांदनी, बेस्ट फील्डर बरखा यादव, बेस्ट कैचर चारु वर्मा को मिला इन सभी ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया.

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुशील मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ, गणेश तिवारी अध्यक्ष प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी कवर्धा, गजराज सिंह ठाकुर निज सहायक राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, पवन देवांगन डायरेक्टर अशोका पब्लिक स्कूल, सारिका देवांगन डायरेक्टर अशोका पब्लिक स्कूल, बिलासपुर सॉफ्टबॉल संघ के सचिव अमित तिवारी, नवरंग शर्मा, कृष्ण सिंह धुर्वे रिटायर फौजी, सुरेश चंद्रवंशी और रोहित यादव के उपस्थिति में सभी पदक विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल से पुरुस्कृत किया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *