Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के दो खिलाड़ीयो का हुआ चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69 वी शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल सीनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर महाराष्ट्र में 30 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित है. जिसमे छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीम सम्मिलित हो रही है.

जिसके लिए छत्तीसगढ़ के बालक टीम में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से श्रवण सिंह राजपूत एवं बालिका वर्ग में विनीता यादव का चयन हुआ है. कोच के रूप में दिनेश वर्गीस एवं मृत्युंजय शर्मा व्यायाम शिक्षक शामिल है.श्रवण राजपूत नगर के अशोका पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वी के छात्र है वही विनीता यादव शास.उच्च. हाय.स्कूल मोहगांव की छात्रा है.

इन दोनों खिलाड़ियों का यह पहला राष्ट्रीय प्रतियोगिता है.अकेडमी के दो खिलाडियों का राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में चयनित होने के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी,कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला वनमण्डल निखिल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ धमेंद्र सिंह, अकेडमी के संस्थापक राजापीयूष टाटीया, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, दिनेश वर्गीस, अतुल देशलहरा, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author