Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के तीन खिलाड़ीयो का हुआ चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69 वी शालेय राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 04 फरवरी से 08 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीम सम्मिलित हो रही है.

जिसके लिए छत्तीसगढ़ के बालक टीम में जिले के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से सोहम सिंह राजपूत, शुभम सेन एवं बालिका वर्ग में पूजा चंद्रवंशी का चयन हुआ है साथ ही कोच के रूप में दिनेश वर्गीस एवं मृत्युंजय शर्मा को नियुक्त किया गया है. अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी है.

खिलाडियों को राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में चयनित होने के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, अकेडमी के संस्थापक राजापीयूष टाटीया, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, अतुल देशलहरा,श्याम चकोर को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author