स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69 वी शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल सीनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 30 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित हुआ. वही सॉफ्टबॉल सीनियर बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर में 30 जनवरी से 02 फरवरी तक आयोजित हुआ.जिसमे छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीम सम्मिलित हुई थी जिसके लिए छत्तीसगढ़ के बालक टीम में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से बेसबॉल में कृष सिन्हा, हिमेश दास मानिकपुरी एवं बालिका वर्ग में वैदेही सिन्हा साथ ही सॉफ्टबॉल में श्रवण राजपूत एवं विनीता यादव का चयन हुआ था.
बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों का सिल्वर मेडल जीते व नागपुर में आयोजित सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग को सिल्वर और बालिका वर्ग को कांस्य पदक मिला.

अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि अकेडमी के खिलाड़ी प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अधिक संख्या में चयनित होते आ रहे है और पदक लगाकर प्रदेश व जिले का नाम रौशन करते करते आ रहे है.
अकेडमी के पांच खिलाडियों के द्वारा राष्ट्रीय बेसबॉल, सॉफ्टबॉल सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में पदक लगाने के उपलक्ष्य पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला वनमण्डल निखिल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ धमेंद्र सिंह, अकेडमी के संस्थापक राजापीयूष टाटीया, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, अतुल देशलहरा, श्याम चकोर एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दिए.
