26 वी शालेय राज्य स्तरीय बेसबॉल 14,17 एवं 19 वर्ष बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बिसालपुर में 3 से 6 सितम्बर तक आयोजित हो रहा है. जिसमें जिले के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से मिनी वर्ग में अवनी जोशी, प्रांजल साहू, काव्या शर्मा, प्रकृति श्रीवास्तव, यामिनी ठाकुर, सोनिया, विनय चौरसिया, पुष्कर सिन्हा, शिवम साहू, सिद्धार्थ, लिकेश, विनेश शामिल हो रहे है.
जूनियर वर्ग में तान्या सिन्हा, बरखा रानी, जयश्री, दिव्या, चन्द्रेश कोर्राम, लक्ष्य लांझी, प्रेषु चौरसिया, साहिल, पुष्पेंद्र, श्रेयांस, वासु, सीनियर वर्ग में कृष सिन्हा, हिमेश दास, रितेश यादव, आयुष राजपूत, संस्कार,प्रियांशु गोप और आँचल सहित कुल 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. दल प्रबंधक मोहगांव व्यायाम शिक्षक दिनेश वर्गीस एवं कोच के रूप में राजा जोशी, भूपेंद्र गढ़े, कविता सिन्हा को नियुक्त किया गया है.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकादमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, अकादमी के संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू आदि ने शुभकामनाएं दिये।
