Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK इंडिया मलेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरिज हेतु जिले के 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन

भारतीय बॉल बैडमिंटन के 5 देशों की टेस्ट सीरिज की श्रृंखला लगातार चल रही है जिसके अगले कड़ी इंडिया मलेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरिज हेतु बालिका वर्ग में कवर्धा के क्षमा निधी जांगड़े, लता साहू एवं बालक वर्ग में बंटी चंद्रवंशी का चयन किया गया.

यह चयन प्रतियोगिता दिल्ली के विकासपूरी मैदान में 7 से 9 अक्टूबर तक रखी गई थी जिसमे भारत के सभी राज्य के 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. उक्त सीरिज के लिए दिनांक 24 फरवरी को चेन्नई के लिए रवाना हुए. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहायक संचालक ज़िला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गुप्ता, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एम शारदा, प्रबंधक रामकृष्ण स्कूल आदित्य सिंह, जितेन्द्र वैष्णव, सौरभ सिंह कोच एवं सचिव अविनाश चौहान ने बधाई दिए है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *