Weightlifting

KHELNEWZ KANKER DESK जिले में राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ समापन

24वीं सब जूनियर (बालक/बालिका) एवं अस्मिता खेलों इंडिया (बालिका/महिला) भारोत्तोलन प्रतियोगिता जिले के मिनी स्टेडियम में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित कि गयी। जिसमें राज्य भर से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव डॉ. राजेश जंघेल के मार्गदर्शन में किया गया. जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद एवं संरक्षक श्री विजय बघेल, संघ के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, अरुण कौशिक, श्रीमति तारा ठाकुर, टेकेश्वर सिन्हा, रामप्रसाद नेताम की उपस्थिति में हुआ ।

समापन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर रमेश कुमार निषाद, योगेश साहू, अनिल दहीवाले, आबिद खान, नवनीत पटेल, अमर सिंह कुर्रे की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम में बालिका एवं महिला वर्ग में-

45 किलोग्राम वजन यूथ वर्ग में दुर्ग की रेशम साहू ने 118 किलोग्राम उठाकर अब प्रथम स्थान प्राप्त किया वही रायपुर की शगुन साहू ने 108 किलोग्राम उठा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और गीतांजलि जांगड़े ने 92 किलो उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । 49 किलोग्राम वजन यूथ वर्ग में बालोद की चंद्रहासिनी पाटिल ने 120 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं रायपुर की बबली विश्वास ने 110 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया राजनांदगांव की खुशी रंगारी ने 109 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

49 किलोग्राम वजन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालोद की चंद्रहासिनी पाटिल ने 120 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया दुर्ग की रेशम साहू ने 118 किलोग्राम उठा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया राजनांदगांव की खुशी रंगारी ने 109 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

53 किलोग्राम वजन यूथ वर्ग में नगर निगम रायपुर की सानिका चंदेल ने 116 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही रायपुर की देविका साहू ने 108 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया रायपुर की ही सुमन निषाद ने 101 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग में बस्तर की महिमा हक्कु ने 136 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया नगर निगम दुर्ग की तनुजा बांधे ने 127 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया नगर निगम रायपुर की सानिका चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

57 किलोग्राम वजन यूथ वर्ग में दुर्ग की बी श्रद्धा ने 128 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया राजनांदगांव की जानवी साहू ने 111 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया रायपुर की पायल ने 80 किलोग्राम उठा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग में राजनांदगांव की मानसी यादव ने 138 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया दुर्ग की बी श्रद्धा द्वितीय स्थान एवं राजनांदगांव की जानवी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

61 किलो वजन यूथ वर्ग में नगर निगम दुर्ग की वान्या राव ने 163 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया खेलो इंडिया सेंटर की चुनमुन साहू ने 111 किलोग्राम उठा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया राजनांदगांव की जारा खान ने 106 किलोग्राम उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया । जूनियर वर्ग में नगर निगम दुर्ग की वान्या राव ने प्रथम स्थान, रायपुर की प्रीतु साहू ने 142 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया नगर निगम रायपुर के ईशा जंघेल ने 106 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

सीनियर वर्ग में राजनांदगांव की सोनाली यदु ने 183 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया नगर निगम दुर्ग की वान्या राव ने 163 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं रायपुर की प्रीतू साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम वजन यूथ वर्ग में राजनांदगांव की महजबीन खान ने 138 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान दुर्ग की माधवी बागडे ने 123 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान खेलो इंडिया सेंटर की मेघा घृतलहरे ने 118 किलोग्राम के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में रायपुर की लुकेश्वरी साहू ने 165 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान दुर्ग की शिवानी निषाद ने 164 किलोग्राम द्वितीय स्थान राजनांदगांव की महजबीन खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लुकेश्वरी साहू ने प्रथम शिवानी निषाद ने द्वितीय और बस्तर की गुरजीत कौर ने 143 किलोग्राम वजन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

77 किलोग्राम वजन वर्ग यूथ वर्ग में दुर्ग की काशवी कहार ने 77 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान राजनांदगांव की योशिता कुलदीप ने 76 किलो उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग में धमतरी की मेघा पाल ने 137 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान दंतेवाड़ा की ऋषिका कश्यप ने 132 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान और राजनांदगांव की मुस्कान यादव ने 122 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

सीनियर वर्ग में रायपुर की दिव्या सिन्हा ने 148 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान धमतरी की मेघा पाल ने द्वितीय स्थान और दंतेवाड़ा की ऋषिका कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूथ वर्ग में +77 किलोग्राम वजन वर्ग में बालोद की तृप्ति जामुनकर ने 70 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान दुर्ग की दिव्या राव ने 60 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान और बस्तर की लक्ष्मी साहू ने 55 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

86 किलोग्राम वजन वर्ग जूनियर वर्ग में राजनांदगांव की भूमि सिंह ने 138 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान राजहरा माइंस की आशा गोंड ठाकुर ने 133 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान बस्तर की प्रार्थना हक्कु ने 91 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर वर्ग में राजहरा माइंस की निकिता ने 171 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान राजनांदगांव की भूमि सिंह ने 138 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान राजाराम माइंस की आशाकुंड ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

+86 किलोग्राम वजन वर्ग जूनियर वर्ग में राजनांदगांव की रूशना फहरीन ने 132 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान अंशुल सोनवानी ने 131 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान रायपुर की श्रेया साहू ने की राशि किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । +86 किलोग्राम वजन वर्ग सीनियर वर्ग में नगर निगम रायपुर की काजल साहू ने 187 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान राजनांदगांव की रूशना फहरीन ने द्वितीय स्थान अंशुल सोनवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

बालक यूथ वर्ग में55 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्ग के शष्ठदीस कौशिक ने 172 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान प्रियांशु साहू ने 160 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान राजनांदगांव के कौशेन नवाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 60 किलोग्राम वजन वर्ग में रायपुर के अंकित भारती ने 213 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान बस्तर के ऋषभ ठाकुर ने 133 किलोग्राम उठा कर द्वितीय स्थान नगर निगम रायपुर के गुलशन साहू ने 125 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

65 किलोग्राम वजन वर्ग में राजहरा माइंस के देव कश्यप ने 186 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान खेलो इंडिया सेंटर के चैतन्य जंघेल ने 166 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान रायपुर के किशन धिवर ने 155 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । 70 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्ग के अर्पित मंडल ने 214 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान खेलो इंडिया सेंटर के प्रणय नायक ने 175 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान राजनांदगांव के वीर सिंह ठाकुर ने 164 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

75 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्ग के नमन गुप्ता ने 181 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान नगर निगम दुर्ग के प्रकाश यादव ने 163 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान रायपुर के सिद्धार्थ चेलक ने 157 किलोग्राम के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । 85 किलोग्राम वजन वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर के वेदांत बैरागडे ने 225 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान दुर्ग के कुणाल सिंह कंवर ने 206 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान राजनांदगांव के ऋषि राज देवांगन ने 177 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

95 किलोग्राम वजन वर्ग में राजनांदगांव के रेहान खान ने 267 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान रायपुर के दीपांशु लहरे ने 151 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान दुर्ग के ऋतिक संगौर ने 145 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

+95 किलोग्राम वजन वर्ग में दुर्ग के बी वेंकटेश राव ने 215 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान बिलासपुर के सुब्रतो घोष ने 205 किलोग्राम उठाकर द्वितीय स्थान राजनांदगांव के सौम्य यादव ने 115 किलोग्राम उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टीम चैंपियनशिप :-

विजेता – रायपुर उपविजेता – कांकेर

अस्मिता खेलों इंडिया जूनियर वर्ग

विजेता – राजनांदगांव उपविजेता – रायपुर

अस्मिता खेलों इंडिया

सीनियर वर्ग विजेता – राजनांदगांव उपविजेता – रायपुर

टीम चैंपियनशिप :- यूथ बालक वर्गविजेता – रायपुर उपविजेता – कांकेर

बेस्ट लिफ्टर यूथ बालक – अंकित भारती (रायपुर) – 472 अंक यूथ बालिका – वान्या राव(नगर निगम दुर्ग) – 392 अंक ।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में संघ के महासचिव डॉ. राजेश जंघेल, घनश्याम जंघेल, नंदू जंघेल, मनीष जंघेल, अशोक साहू, ललित कुमार साहू, चंद्रशेखर साहू, अजयदीप सारंग, छबिराम विश्वकर्मा, सुमित सिन्हा, कोमल सोनी, जुगल साहू, ओमप्रकाश साहू, चित्तेश्वर साहू, सुषमा ढीमर एवं टोमन साहू उपस्थित थे । इस प्रतियोगिता के आयोजक सचिव माधुरी साहू व कांकेर जिला भारोत्तोलन संघ के सदस्यों के सहयोग से संपन्न किया गया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author