
प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के द्वारा दो दिवसीय सुभीत जोशी सॉफ्टबॉल वूमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है. जो 27 से 28 दिसंबर तक कवर्धा के छीरपानी में आयोजित है. जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बिलापसुर, राजनांदगांव और कवर्धा के महिला खिलाड़ी सम्मिलित हुए है.

जिसमें कुल 4 खिलाड़ियों के द्वारा चार टीम डायमंड वॉरियर्स , क्वीन बीस, लेडी लायन, फीयरलेस फाइटर्स के नाम से खेला जा रहा है. एकेडमी के सचिव राजा जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अभी तक लीग के 6 मैच हो चुके है. जिसमें क्वीन बीस की टीम ने पुल विनर बने. पुल रनर डायमंड वॉरियर्स की टीम बनी जो सीधा 28 दिसंबर को क्वालीफायर प्रथम में खेलेंगे.

जिसमें जितने वाली टीम सीधा ग्रैंड फाइनल में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम को क्वालीफायर द्वितीय में एक मौका और मिलेगा वहीं पुल लूजर फीयरलेस फाइटर्स और लेडी लायन की टीम रही जो एलिमिनेटर राउंड खेलेंगे जिसमें जितने वाली टीम क्वालीफायर द्वितीय में प्रवेश करेगी. एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी ने बताया कि कवर्धा में प्रथम बार महिलाओं के लिए यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है.

पूरे छत्तीसगढ़ में यह पहला जिला है जहां सॉफ्टबॉल के महिलाओं के लिए सुभीत जोशी वूमेंस प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजित हुआ.इस प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंजू कुमारी डीएसपी कबीरधाम, राजा पीयूष टाटीया संस्थापक प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी, डॉ.प्रांजल जैन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर का आगमन हुआ था.
