Sport News

KHELNEWZ JAANJGIR DESK युवा उड़ान कार्यक्रम के तहत जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियो का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विजन 2047’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

कार्यक्रम को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेश जांगड़े, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रवि पांडेय मंचस्थ रहे ।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने सम्मानित किया. शिक्षा दिनकर (मल्लखम्ब – गोल्ड मेडल), प्रज्ञा खुंटे (मल्लखम्ब – कांस्य पदक ), शालू डहरिया (पामगढ़) को सॉफ्टबॉल, सुनील और मिलेंद (दोनों जांजगीर निवासी) को हॉकी राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर विवेका गोपाल सांसद प्रतिनिधि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, एसडीएम शशि चौधरी, माय भारत जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर , संयुक्त कलेक्टर ऋचा सिंह डीईओ मनोहर प्रताप सिंह, जिला खेल अधिकारी पुष्पा कोरी, डीएमसी रामेश्वर जैसवाल, नपा चांपा सीएमओ श्रीमती चंद्रवंशी विक्रांत साहू आदि उपस्थित थे. संचालन सतीश सिंह एवं दीपक कुमार यादव ने किया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *