
जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य यादव का चयन 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता पुडुचेरी में आयोजित है। उन्होंने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। लगातार मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम में जगह मिली है।
परिवार ने आदित्य की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और वर्षों से किए जा रहे निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने आदित्य यादव को बधाई देते हुए कहा कि आदित्य इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएं।एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आदित्य के चयन को जिले के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा और गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल क्रिकेट भविष्य की कामना की।
r
