chess

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला स्तरीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता 9 नवंबर को

जिला शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में तथा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, बनारी के सहयोग से 9 नवंबर को एक दिवसीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे एवं समापन व पुरस्कार वितरण सायं 5 बजे किया जाएगा। स्विस लीग पद्धति पर 15 मिनट + 5 सेकंड इंक्रीमेंट टाइम कंट्रोल में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल ₹30,000 के नगद पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें सीनियर वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों को नगद राशि व ट्रॉफी तथा अंडर-9, अंडर-13 और अंडर-15 वर्गों में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को नगद राशि एवं मेमेंटो प्रदान किए जाएंगे।

विशेष पुरस्कारों के रूप में बेस्ट वेटरन, बेस्ट महिला, बेस्ट यंगेस्ट और बेस्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौर एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author