netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK नेशनल फर्स्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित

नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 5वीं सीनियर नेशनल फर्स्ट 5 प्रतियोगिता 25 से 28 जून को पांडिचेरी में आयोजित है, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला एवं पुरुष टीम घोषित की गई है.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर के पश्चात फाइनल सिलेक्शन ट्रायल लिया गया. ट्रायल में यो-यो टेस्ट 800 मीटर दौड़, 100 मी दौड़ एवं गेम की दक्षता को देखते हुए खिलाड़ी चयनित किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ टीम में पुरुष वर्ग में

कप्तान इमरान खान, एस मोहन राव, निलेश शर्मा, मनोज साहू,नमनदीप टंडन ,निहाल पांडे, देवेश धीवर, अमन भोई, सुनील धीतलहरे एवं देवेंद्र यादव

महिला वर्ग कप्तान मिशा कुमारी, हर्षिका उपाध्याय, शिफा खान, आरती चौहान, अलका शर्मा, अंशिका शर्मा, नेहा शाह, सृष्टि, खुशबू गुप्ता, एवं गुनीता साहू है.

पुरुष वर्ग में कोच एवं मैनेजर अनूप यादव व प्रशांत जेकब को बनाया गया है वहीं महिला वर्ग में कोच प्रकाश विश्वकर्मा एवं मैनेजर इंद्राणी बनी है. नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि सीनियर फास्ट 5 की टीम काफी अच्छी है पिछले वर्ष महिला वर्ग को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था. इस बार भी टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author