netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कल

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 43वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप महिला पुरुष 11 से 14 जनवरी तक हैदराबाद में आयोजित होगा. इस हेतु फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कल जांजगीर के खोखरा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में रखा गया है.

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए यह बताया कि राज्य स्पर्धा से चयनित 15 पुरुष एवं 16 महिला खिलाड़ियों का 21 दिसंबर से 7 जनवरी तक कैंप जांजगीर-चांपा में आयोजित हुआ.

कैंप के पश्चात खिलाड़ियों का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल 8 जनवरी को सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है. इस फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट जिसमें उनके यो-यो टेस्ट, शटल रन, 1500 मीटर रनिंग एवं 40 मीटर की स्प्रिंट परफॉर्मेंस के आधार पर छत्तीसगढ़ की फाइनल 12-12 खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *